भारत

बिहार में पूरा नहीं होगा महागठबंधन का सपना: आरपी सिंह

jantaserishta.com
2 Nov 2025 12:25 PM IST
बिहार में पूरा नहीं होगा महागठबंधन का सपना: आरपी सिंह
x
नई दिल्ली: भाजपा नेता आरपी सिंह ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि वे उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दें, क्योंकि महागठबंधन विधानसभा का चुनाव हारने वाली हैं। प्रियंका गांधी शनिवार को बेगूसराय में थी। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार की धरती ने आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। इस आंदोलन ने हमें हमारा संविधान और वोट का अधिकार दिया। आज एनडीए की सरकार इसी अधिकार को छीन रही है।
बिहार में एसआईआर के तहत लाखों वोट काट दिए गए। 20 साल से चल रही एनडीए सरकार ने बिहार को गरीबी, बेरोजगारी व पलायन की विभीषिका में धकेल दिया है और अब जनता का वोट चोरी करके सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है। बिहार की जागरूक जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस पर भाजपा नेता ने कहा कि सपने देखना अच्छी बात होती है, लेकिन बिहार में महागठबंधन का सपना पूरा नहीं होगा। महागठबंधन की हार होने वाली है। भाजपा नेता आरपी सिंह ने जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में कोई भेदभाव या पक्षपात नहीं है। जो भी कानूनी कार्रवाई जरूरी होगी, वह की जाएगी।
अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी पर मंत्री जनक चमार ने कहा कि महागठबंधन और एनडीए में यही अंतर है। एनडीए सुशासन की सरकार है, चाहे कोई भी व्यक्ति हो। अगर उसके खिलाफ आरोप लगे तो उसे सलाखों के पीछे जाना होगा।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास से अपराध का संचालन होता था। अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था। जंगलराज को बिहार की जनता भूली नहीं है और समझ रही है। उन्होंने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं हो सकता है और नीतीश कुमार के शासन में भले ही व्यक्ति कोई भी हो, उसे कानून का पालन करना होगा और आरोप लगेंगे तो जेल भी जाना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story