
x
मचा कोहराम.
चेन्नई: चेन्नई में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा रॉयपेट्टा इलाके में बने एक बंद पुल पर हुआ, जहां दो युवकों की तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और पुल से धुआं उठने लगा.
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 19 साल के सुहैल और 49 साल के कुमरन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम जोएल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुहैल और जोएल दोनों अपने मोटरसाइकिलों पर रेसिंग कर रहे थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद पुल से धुआं उठता देख उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुहैल और कुमरन को मृत घोषित कर दिया.
घायल जोएल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. रॉयपेट्टा पुलिस ने बताया कि जिस पुल पर यह हादसा हुआ वो पिछले कई महीनों से मरम्मत कार्य के कारण यातायात के लिए बंद था. बावजूद इसके कुछ स्थानीय युवक वहां स्टंट और रेसिंग करने पहुंच जाते थे.
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि बंद पुल पर युवकों की एंट्री कैसे हुई. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस तरह के बंद पुलों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





