भारत

खूंखार नक्सली पकड़ाया, 2 लाख का था इनाम, जंगलों में पुलिस को ऐसे मिली सफलता

jantaserishta.com
19 Oct 2021 5:36 PM IST
खूंखार नक्सली पकड़ाया, 2 लाख का था इनाम, जंगलों में पुलिस को ऐसे मिली सफलता
x
नक्सली को पुलिस पिछले काफी समय से तलाश रही थी.

गढ़चिरौली. महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 लाख के इनामी और खूंखार नक्सली मंगारु मांडवी को गढ़चिरौली के घने जंगलों के अंदर से गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई मामला दर्ज हैं.

मंगारु मांडवी नाम के नक्सली को पुलिस पिछले काफी समय से तलाश रही थी. गढ़चिरौली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगारू मांडवी जंगल में छुपा हुआ है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मंगारू मांडवी के ऊपर 3 हत्या सहित 4 गंभीर आरोप दर्ज थे. पुलिस के ऊपर भी इसने कई बार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र का गढ़चिरौली नक्सलियों का गढ़ माना जाता है और इसी वजह से गढ़चिरौली पुलिस पूरे इलाके में समय-समय पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाते रहती है.
गिरफ्तार खूंखार नक्सली के बारे में भी गढ़चिरौली पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी. जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और हार्डकोर नक्सली को धरदबोचा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story