भारत
10 मई को रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
jantaserishta.com
14 April 2024 5:12 PM IST

x
उत्तरकाशी: यमुनोत्री जयंती के अवसर पर रविवार को पुरोहित समाज ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। मां यमुना के मंदिर के कपाट 10 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह 10.29 बजे रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे।
पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरसाली गांव में सुबह 6.15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को दोपहर 12:25 बजे खोले जाएंगे। अक्षय तृतीया पर इस बार सबसे पहले बाबा केदारनाथ के कपाट सुबह सात बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्म महूर्त में सुबह छह बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





