भारत

अक्षय तृतीया पर पूरे विधि विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

jantaserishta.com
10 May 2024 11:55 AM IST
अक्षय तृतीया पर पूरे विधि विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट
x

फाइल फोटो

उत्तरकाशी: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2024 का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। अक्षय तृतीया पर सबसे पहले सुबह केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद चारधाम यात्रा के पहले धाम यमुनोत्री धाम के भी कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए गए।
शीतकालीन पड़ाव खरसाली खुशीमठ स्थित यमुना मंदिर में पूजा अभिषेक किया गया। उसके बाद खरसाली से ढोल-दमाऊ की थाप और जयकारों के साथ सुबह सवा छह बजे मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ धाम के लिए रवाना हुई।
धाम पहुंचते ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे धाम के कपाट खोले गए। मां यमुना की डोली जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग तय कर यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना संपन्न की गई।
इसके बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में ठीक 10:29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया, साथ ही धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर मां यमुना के दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story