भारत

बंद हैं केदारनाथ धाम के कपाट, लेकिन इस वीडियो के कारण मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
18 Dec 2024 5:08 PM IST
बंद हैं केदारनाथ धाम के कपाट, लेकिन इस वीडियो के कारण मच गया हड़कंप
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: केदारनाथ धाम में भुकुंट भैरवनाथ मंदिर परिसर में मूर्तियों से छेड़छाड़ करते हुए एक शख्स दिखाई दे रहा है। भुकुंट भैरवनाथ मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक शख्स मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ करते और मंदिर प्रांगण में जूते पहनकर घूमता नजर आ रहा है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। संबंधित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम केदारनाथ रवाना कर दी है। बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम सहित चारों धामों के कपाट शाीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story