भारत
काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट 3 मार्च को रहेंगे बंद, जान लें कब कर पाएंगे दर्शन
jantaserishta.com
2 March 2026 8:34 AM IST

x
वाराणसी: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिसको लेकर पहले ही मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। देश के ज्यादातर मंदिर 3 मार्च को दिन के समय बंद रहेंगे। अब काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ से सूचना जारी कर दी गई है कि मंदिर के कपाट कब तक के लिए बंद रहने वाले हैं। अगर आप भी काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पहले मंदिर की टाइमिंग जरूर देख लें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने 3 मार्च को लगने वाले ग्रहण को लेकर मंदिर की तैयारियों पर बात की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि मंदिर के कपाट कुछ घंटों के लिए बंद रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा, "काशी विश्वनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार ग्रहण से 2 घंटे पहले मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं और ग्रहण की अवधि खत्म होने के बाद कपाट खोल दिए जाते हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन के समयानुसार 3 मार्च को मंदिर के कपाट 4 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे और शुद्धिकरण और पूजा-पाठ के बाद 7 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। ऐसे में श्रद्धालु बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि दर्शन कार्यक्रम कपाट बंद होने की समय-सीमा के अनुसार ही बनाए।"
वहीं, अयोध्या में भी ग्रहण की वजह से जिले के सभी मंदिर बंद रहेंगे, लेकिन शाम के वक्त ग्रहण खत्म होने के बाद पुन: दरवाजे खोल दिए जाएंगे। ग्रहण वाले दिन राम मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। अगर आप भी 3 मार्च को किसी भी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो ग्रहण के समय जाने से बचें।
बता दें कि भारत में ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में कोई भी शुभ काम करने से बचें और ग्रहण के वक्त पूजा-पाठ और खाना बनाने से लेकर खाने तक से परहेज करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





