
x
देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। इस बार की चारधाम यात्रा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन कर लिए हैं। इसी बीच सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है।
इस साल 11 अक्टूबर की दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे।
हेमकुंड साहिब के साथ लोकपाल लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे। जिसके लिए यात्रा बेस कैंप गोविंदघाट में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उम्मीद जताई है कि कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख पार कर जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





