भारत
11 अक्टूबर दोपहर 1 बजे हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट होंगे बंद
jantaserishta.com
2 Oct 2023 1:53 PM IST

x
देहरादून/गोपेश्वर: सिखों के सबसे पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 11 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अब तक एक लाख 60 हजार 800 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं।
समुद्रतल से 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट इस वर्ष 20 मई को श्रद्धालुओं के लिए 'खोले गए थे।शुरुआत में मार्ग और मौसम को देखते हुए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और वृद्धों के यात्रा करने पर रोक लगाई गई थी। बावजूद इसके यात्रा पर इसका कोई असर नजर नहीं आया।
प्रतिबंध हटने के बाद यात्रा ने और गति पकड़ी। हालांकि जुलाई में बारिश शुरू होने के बाद यात्रा थोड़ी धीमी पड़ गई थी। लेकिन सितंबर में मानसून की विदाई की शुरूआत होने के साथ ही धाम में फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बड़ी संख्या में उमड़नी शुरू हो गई।
इन दिनों भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को दोपहर एक बजे बंद किए जाएंगे।
आपको बता दें कि, इस बार पिछले साल की गलतियों से सबक लेकर पैदल यात्रा मार्ग में सुधार के साथ मूलभूत सुविधाओं शौचालय, टिन शेड, बेंच, रेलिंग इत्यादि में इजाफा किया गया है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए घांघरिया और हेमकुंड साहिब के बीच में ही चिकित्सा शिविर की भी व्यवस्था की है। वहीं गोविंदघाट से घांघरिया तक हवाई सेवा भी निरंतर जारी है।
Tagsहेमकुंड साहिबलोकपाल लक्ष्मण मंदिरदेहरादूनगोपेश्वरकपाटHemkund SahibLokpal Laxman TempleDehradunGopeshwar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





