भारत
10 मई को खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट
jantaserishta.com
10 April 2024 12:07 PM IST

x
उत्तरकाशी: 10 मई को श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह तारीख घोषित हुई है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे।
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां की शुरू की। इस बार भी तीर्थयात्रियों को यात्रा करने से पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





