भारत

भीड़ ने पीट पीटकर ली कुत्ते की जान, देखें भयानक VIDEO

jantaserishta.com
24 April 2023 3:03 PM IST
भीड़ ने पीट पीटकर ली कुत्ते की जान, देखें भयानक VIDEO
x
महिला आयोग की प्रमुख ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में लोगों के एक समूह द्वारा एक कुत्ते को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाले जाने का वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज किया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो रहा है, इसमें 8-10 व्यक्तियों के एक समूह को लाठियां लिए हुए दिखाया गया है, इसमें दो से तीन लोग कुत्ते को बेरहमी से तब तक पीटते दिख रहे हैं, जब तक कि वह मर नहीं गया।
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मासूम कुत्ते को बेरहमी से लाठियों से पीटा गया और मार डाला गया। इस वीडियो को देखकर मेरा दिल टूट गया। क्या आप बता सकते हैं कि इस स्थिति में कौन इंसान है और कौन जानवर।? इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस के अनुसार, एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मामले की जांच और आरोपी व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story