भारत

बच्ची को कुत्ते ने नोंचा, CCTV में कैद हुआ हमला

jantaserishta.com
16 April 2022 3:25 PM IST
बच्ची को कुत्ते ने नोंचा, CCTV में कैद हुआ हमला
x
देखें वीडियो।

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है. एक आवारा कुत्ते का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें कुत्ता एक 4 साल की मासूम बच्ची को अपने दांतों से नोंचता, घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है. कुत्ता अपने दांतों से उसके पैर को लहूलुहान कर देता है. थोड़ी ही देर के बाद स्थानीय लोग और परिजन वहां पहुंचते हैं और कुत्ते को मारकर भगा देते हैं.

इस घटना के बाद मासूम को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. इंजेक्शन ले जाकर बच्ची को छुट्टी दे दी गई. बता दें, विदिशा के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ते धड़ल्ले घूम रहे हैं लेकिन नगरपालिका इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है. जिसके कारण डर का माहौल बना हुआ है.
जिला अस्पताल के डॉक्टर समीर किरार का कहना है कि दो दिनों में ही 60 कुत्तों के काटने के केस सामने आए हैं. कुछ लोगों को रेबीज इंजेक्शन लगा कर छुट्टी दे दी गई है. लेकिन गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को अकेले भेजने में डर लगता है. शहर में इन दिनों हर मोहल्ले और सड़कों पर आवारा कुत्तों की भरमार है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story