भारत

पर्चे में डॉक्टर ने अजीबोगरीब अंदाज में लिखी दवाएं, लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर

jantaserishta.com
5 Sept 2024 12:13 PM IST
पर्चे में डॉक्टर ने अजीबोगरीब अंदाज में लिखी दवाएं, लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर
x
पर्चा सोशल मीडिया में वायरल.
सतना: डॉक्टर के पर्चे की राइटिंग हम सबने देखी है. प्रिस्क्रिप्शन लेटर पर लिखी दवाओं और जांचों के नाम मेडिकल स्टोर और पैथलॉजी वाले ही समझ सकते हैं. मगर मध्य प्रदेश में इससे भी बढ़कर आगे का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने प्रिस्क्रिप्शन पर कुछ ऐसा लिखा कि उसे समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं. अब इसको लेकर डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है.
प्रदेश के सतना में दवा का एक पर्चा सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चा में है. यह पर्चा नागौद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की ओपीडी का है. दरअसल, जिले के राहिकवारा निवासी अरविंद कुमार सेन शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे थे.
मरीज ने ओपीडी में ड्यूटी डॉक्टर से परामर्श लिया. जिस पर डॉक्टर ने ऐसा पर्चा लिख दिया जिससे देख न सिर्फ मेडिकल स्टोर वाला हैरान हो गया, बल्कि दूसरे डॉक्टर भी उस प्रिस्क्रिप्शन को पढ़ नहीं पाए. फिर यह पर्चा सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया.
इस पूरे मामले पर अब सतना सीएमएचओ ने संज्ञान लिया है. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story