भारत

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने ही दिया मरीज को ब्लड, वक्त रहते बचाई जान

Nil dhankar
24 Nov 2022 7:56 AM IST
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने ही दिया मरीज को ब्लड, वक्त रहते बचाई जान
x

देहरादून। देहरादून में एक डॉक्टर द्वारा किए गए काम की सराहना की जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. दरअसल डॉक्टर ने एक मरीज का ऑपरेशन करने से पहले अपना ब्लड डोनेट किया था क्योंकि कोई ब्लड डोनर नहीं मिल रहा था.

कई बार सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मरीजों के साथ किए गए व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करते हैं. बहरहाल एक सरकारी डॉक्टर इंसानियत के लिए चर्चा में है. मरीज के ऑपरेशन करने से पहले ब्लड डोनेट करने वाले इस ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल राजधानी में एक शख्स गहरे गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इसमें शख्स के सीने, बाएं हाथ, जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उसे दून पीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

तीन दिन तक मरीज को आईसीयू में रखने के बाद डॉक्टरों ने मरीज की जांघ की हड्डी का ऑपरेशन करने का फैसला किया. हालांकि खून की कमी के कारण मरीज का ऑपरेशन नहीं हो सका. मरीज की बेटी अपना रक्तदान करने के लिए आगे आई, लेकिन कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण वह नहीं कर सकी. जब ब्लड डोनेट करने के लिए कोई आगे नहीं आया तो आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शशांक सिंह ने खुद मरीज को रक्त देने का फैसला किया. उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की जा रही है.


Next Story