भारत

ड्रग्स के साथ डॉक्टर दबोचा गया, मेडिकल कॉलेज में और भी डॉक्टर हैं नशे के आदी, कमरे से मिलीं प्रतिबंधित नशीली दवाएं

jantaserishta.com
18 Jan 2022 6:59 PM IST
ड्रग्स के साथ डॉक्टर दबोचा गया, मेडिकल कॉलेज में और भी डॉक्टर हैं नशे के आदी, कमरे से मिलीं प्रतिबंधित नशीली दवाएं
x
डॉक्टर के पास से एमडीएमए और एलएसडी टिकटों जैसी ड्रग्स बरामद की गई हैं.

तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस (Kerala Police) ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर मेडिकल कॉलेज (Kerala Thrissur Medical College) के एक डॉक्टर को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया. डॉक्टर के पास से एमडीएमए और एलएसडी टिकटों जैसी ड्रग्स बरामद की गई हैं.

मेडिकल कॉलेज पुलिस के अनुसार, कोझीकोड जिले का रहने वाला आरोपी डॉक्टर अकील मुहम्मद हुसैन नशीली दवाओं के सेवन और उसकी बिक्री में शामिल था. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में करीब 15 डॉक्टर नियमित रूप से नशे के आदी हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. अकील मुहम्मद हुसैन को पुलिस ने त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी छात्रावास से गिरफ्तार किया था. मंगलवार की सुबह पुलिस ने डॉ. अकील मुहम्मद हुसैन के कमरे में तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस को 2.5 ग्राम एमडीएमए, एलएसडी स्टैम्प और हशीश तेल की एक खाली बोतल मिली.
पुलिस के मुताबिक, डॉ. अकील छात्रावास के कमरे से ही ड्रग्स का लेन-देन कर रहा था. उसने बंगलुरु से प्रतिबंधित MDMA और विशाखापत्तनम से हशीश मंगाया था. डॉक्टर ये ड्रग्स बेचने का भी काम कर रहा था. पुलिस ने कहा कि त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में हाउस सर्जन डॉ. अकील मुहम्मद हुसैन तीन साल से ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहा है. डॉक्टर की हाउस सर्जरी पूरी होने से ठीक 15 दिन पहले गिरफ्तारी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story