भारत

एकाएक भड़क गए डॉक्टर साहब, फिर चैंबर में जो हुआ...VIDEO

jantaserishta.com
22 March 2024 5:31 PM IST
एकाएक भड़क गए डॉक्टर साहब, फिर चैंबर में जो हुआ...VIDEO
x
देखें वीडियो.
महोबा: महोबा जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। अस्पताल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल के एक कर्मचारी का बेटा आकाश डॉक्टर के चैंबर में कुर्सी पर बैठकर कुछ बात करता है बाद में एकाएक डॉक्टर कुर्सी से उठा और युवक पर हमला बोलते हुए कुर्सी से पटक दिया और बाद में लात घूसों से पिटाई करते हुए हाथ पकड़कर घसीटते हुए चैंबर के बाहर निकाल दिया। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे है।
वायरल वीडियो के बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। डीएम मृदुल चौधरी ने जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। सीएमएस डॉ पवन अग्रवाल का कहना है कि डॉक्टर के द्वारा मारपीट करने की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई है। सीएमओ और उन्हें जांच कर रिपोर्ट तैयार करनी है। बताया कि मारपीट करने वाले डॉक्टर से बयान दर्ज किए जाने हैं। वीडियो टेली मेडिसिन डॉक्टर आरपी सिंह का बताया जा रहा है।
मामला सुर्खियां बनने के बाद डॉक्टर ने कर्मचारी के पुत्र पर पैसा की मांग करने सहित अभद्रता करने काआरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है।
महोबा जिला अस्पताल में आकाश नाम का एक युवक जनरल फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह के चैंबर में इलाज कराने पहुंचा था। पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर ने अस्पताल के बाहर की दवाएं लिखी थीं, जो बहुत महंगी थीं। इसका विरोध और अस्पताल की ही दवाएं लिखने की बात कहीं। आरोप है कि उसकी बात सुनकर डॉ. आरपी सिंह आग बबूला हो गए। उन्होंने पीटना शुरू कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story