भारत

ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त होकर सोए थे डॉक्टर, जगाया तो देने लगे गालियां

jantaserishta.com
6 July 2023 4:47 PM IST
ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त होकर सोए थे डॉक्टर, जगाया तो देने लगे गालियां
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रांची: झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय स्थित सदर हॉस्पिटल में आराम फरमा रहे डॉक्टर को जगाना मरीज के परिजनों को भारी पड़ गया। जब डॉक्टर को मरीज के परिजनों ने जगाया तो उन्होंने गंदी-गंदी गालियां दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला संज्ञान में आने के बाद खूंटी के डीसी ने डॉक्टर को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है। डॉक्टर का नाम बिपिन खलखो है।
दरअसल, डॉक्टर साहब सो रहे थे। जगाने पर मरीज के परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दी। इस दौरान चप्पल से मारने की धमकी भी दी। घटना सोमवार देर रात की है। एक व्यक्ति अपनी बीमार मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था। उस समय सदर अस्पताल में डॉ. बिपिन खलखो ड्यूटी पर थे। वे नशे में धुत्त होकर सोए थे। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नींद से जगाया तो वो भड़क गए। इलाज से इनकार करते हुए परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। साथ ही चप्पल से पिटाई करने की धमकी भी दी। इसके बाद मरीज के परिजनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो बनाए जाने के दौरान डॉक्टर ने दुबारा गालियां दीं और कहा कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर इसके पहले इसी जिले के रनिया प्रखंड के हॉस्पिटल में पोस्टेड था। वहां भी उस पर महिला कर्मियों को गंदी गालियां देने का आरोप लगा था। इस बीच खूंटी के डीसी शशि रंजन ने पूरे मामले की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। जांच कमेटी ने प्रारंभिक जांच में मामले को सही बताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story