भारत

डॉक्टर ने कहा गुटखा बाहर थूककर आइए तो अटेंटेंड ने कर दी पिटाई, वार्ड में मच गया हंगामा

Kunti Dhruw
12 Sep 2021 6:59 PM GMT
डॉक्टर ने कहा गुटखा बाहर थूककर आइए तो अटेंटेंड ने कर दी पिटाई, वार्ड में मच गया हंगामा
x
डॉक्टर ने कहा गुटखा बाहर थूककर आइए तो अटेंटेंड ने कर दी पिटाई।

कई बार लोग जेनुइन बातों पर भी भड़क जाते हैं। मध्य प्रदेश के बड़वानी में जो हुआ उसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां मरीज के साथ आए अटेंटेंड से डॉक्टर ने गुटखा बाहर थूककर आने के लिए कहा तो वह भड़क गया। इसके बाद उसने डॉक्टर को कई थप्पड़ भी मारे। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बात नहीं समझ पा रहे थे डॉक्टर
मध्य प्रदेश के बड़वानी के जिला अस्पताल में डॉक्टर पंकज महाजन तैनात हैं। डॉक्टर पंकज महाजन ने बताया कि वह सर्जरी वार्ड में मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान एक मरीज के साथ आए अटेंडेंट पंकज की बात वह समझ नहीं पा रहे थे। इस पर उन्होंने उससे मुंह से गुटखा थूक कर आने को कहा। डॉक्टर की बात पर नाराज होकर वह बाहर चला गया। लेकिन थोड़ी ही देर बार वापस लौटकर आया और डॉक्टर को कई थप्पड़ मारे। वहां के स्टाफ तथा नर्स को भी अपशब्द कहे।
घटना से वार्ड में मच गया हंगामा
घटना से वार्ड में हंगामा मच गया। तत्काल मामले की सूचना अस्पताल की सिक्योरिटी और पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल कैंपस में ही दबोच लिया। आज शिकायत किए जाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।बड़वानी के नगर निरीक्षक राजेश यादव ने मामले की जानकारी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पंकज महाजन की शिकायत आवेदन पर आज रात ग्राम सजवानी के पंकज के विरुद्ध डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।


Next Story