भारत

झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को बनाया हवस का शिकार, घर बुलाकर दिया इंजेक्शन, उसके बाद...

jantaserishta.com
6 March 2021 4:17 PM IST
झोलाछाप डॉक्टर ने महिला को बनाया हवस का शिकार, घर बुलाकर दिया इंजेक्शन, उसके बाद...
x

DEMO PIC

मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने बीमार महिला को घर बुलाया और फिर इंजेक्शन लगाकर उसके साथ रेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. महिला के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव की है. यहां एक महिला पिछले कुछ दिनों से टीबी की बीमारी से ग्रसित थी. महिला का इलाज चल रहा था और उसको गांव का ही एक झोलाछाप डॉक्टर राहुल हर रोज इंजेक्शन लगाने आता था. शनिवार को भी जब महिला ने इंजेक्शन लगाने के लिए झोलाछाप को फोन किया तो डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगवाने के लिए अपने घर पर बुला लिया. डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बाद महिला के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया.
महिला बीमारी की हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया. परिजनों ने पूरी घटना की सूचना कोंच कोतवाली पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. महिला की तहरीर पर धारा 376 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
घटना को लेकर सीओ कोंच राहुल पांडे ने बताया कि चांदनी गांव में एक महिला का इलाज चल रहा था और वो इंजेक्शन लगवाने के लिए गांव का ही एक झोलाछाप डॉक्टर के घर गई थी. झोलाछाप डॉक्टर ने अपने घर पर महिला के साथ रेप किया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story