भारत
डॉक्टर ने किया था मृत घोषित, अंतिम संस्कार से पहले 'जिंदा' हो गई 102 साल की बुजुर्ग महिला, फिर...
jantaserishta.com
3 Feb 2023 10:54 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
घर में खुशी का माहौल हो गया.
रूड़की: उत्तराखंड के रूड़की में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, मंगलौर क्षेत्र के नारसन खुर्द गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं. सभी रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे चुके थे, लेकिन अचानक मृतका के शरीर में हरकत देख सभी हैरत में पड़ गए.
किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब मृतका बुजुर्ग महिला ने आंखें खोली तो वहां पर मौजूद सभी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आज हम आपको एक ऐसे करिश्में से रूबरू कराएंगे हैं कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे. मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.
मंगलौर क्षेत्र के नारसन खुर्द निवासी विनोद की 102 वर्षीय माता ज्ञान देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी. जानकारी मिली है कि अचानक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गईं, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिजनों में मातम का माहौल हो गया.
परिजनों ने उनकी मौत की खबर अपने सभी रिश्तेदारों को दी, जिसके बाद सभी रिश्तेदार और ग्रामीण उनके घर पर जमा हो गए. महिला के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. जैसे ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने वाले थे तो अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस होने लगी.
जब उन्हें जोर से हिलाया डुलाया गया तो उन्होंने आंखें खोल दी. अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई 102 साल की वृद्ध महिला से जब परिवार वालों ने खाने के लिए पूछा तो उन्होंने चाट खाने के लिए हां कर दी. इसके बाद महिला को गुरुकुल से चाट लाकर खिलाई गई. महिला पहले की तरह बातें करने लगी.
महिला के पौत्र ने बताया कि उनकी दादी करीब सात घंटे मृत रही जिसके बाद अचानक उनकी सांसें चलने लगी और घर में खुशी का माहौल हो गया. वहीं महिला के होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी तो वहीं अचानक खुशी का माहौल बन गया. विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं.
Tagsउत्तराखंडरूड़कीरूड़की न्यूज़नारसन खुर्द गांवअंतिम संस्कारUttarakhandRoorkeeRoorkee NewsNarsan Khurd VillageFuneral
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





