भारत

डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ये बात

jantaserishta.com
2 May 2022 10:26 PM IST
डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

जयपुर: राजस्थान में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला प्रदेश की राजधानी जयपुर का है। मृतक डॉक्टर मुकुल गोयल एक अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ थे। उनकी पत्नी जूही गोयल भी डॉक्टर हैं और एक अस्पताल में बैठती हैं। डॉ मुकुल राजपार्क स्थित अपने घर में पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ रहते थे। सोमवार को उनका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सबसे पहले घर में काम करने वाली नौकरानी ने उनका शव देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मैं अपने जीवन को खत्म कर रहा हूं, इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ मुकुल ने बेहोशी की ड्रिप लगाकर आत्महत्या की है। हालांमकि चित्रकूट थाना पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story