भारत

डॉक्टर ने महिला को मिलने बुलाया, दरवाजा बंद करके करने लगा ये गंदी हरकत, वीडियो हो गया वायरल

jantaserishta.com
14 Feb 2021 5:43 PM IST
डॉक्टर ने महिला को मिलने बुलाया, दरवाजा बंद करके करने लगा ये गंदी हरकत, वीडियो हो गया वायरल
x

DEMO PIC

युवती का कहना है कि डॉक्टर पिछले दो महीने से...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में रविवार को डॉक्टर की छेड़खानी से तंग आकर युवती ने सरेआम अस्पताल में ही डॉक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी. अब चप्पल से डॉक्टर की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मिली जानकारी अनुसार जिले के केवटी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में कार्यरत नेत्र रोग विभाग के डॉ. राजन को सहायिका ने छेड़खानी के आरोप में पीटा है.

दरअसल डॉ. राजन केवटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र रोग विभाग में काम करने के साथ ही दरभंगा हवाई अड्डा के पास निजी क्लिनिक वीणा नेत्रालय भी चलाते हैं. उसी क्लिनिक में काम करने वाली उनकी सहायिका ने डॉक्टर साहब पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की है. युवती का कहना है कि डॉक्टर पिछले दो महीने से उसे नौकरी का झांसा देकर काम करवा हैं. लेकिन आज तक उसे नौकरी नहीं दिलवा सके.
वहीं, पीड़िता ने कहा कि आज आरोपी डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में बुलाया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे, जिसका उसने विरोध किया. लेकिम वे नहीं मानें और जबरदस्ती युवती का हाथ पकड़ने लगे. इसके बाद उसने शोर मचाना शरू कर दिया. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद उसकी इज्जत बच सकी. इधर, लोगों के सामने ही युवती ने डॉक्टर की पिटाई कर दी.
इधर, आरोपी डॉ. राजन ने छेड़खानी के आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपये लिए थे. लेकिन उन्होंने उसके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं की है. फिलहाल, लोगों द्वारा केवटी थाना की पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. हालांकि, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story