भारत

ट्रैक्टर ट्रॉली का डीजे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, फिर...मची चीख पुकार

jantaserishta.com
6 Aug 2025 11:59 AM IST
ट्रैक्टर ट्रॉली का डीजे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, फिर...मची चीख पुकार
x
मचा कोहराम.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे सिस्टम ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया. इस घटना में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. वहीं, करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना मंगलवार रात कुंडलिया गांव में उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को अपने घर ले जा रहा था. उन्होंने बताया कि चालक सुखबीर (30) और जसवीर (16) नामक एक अन्य व्यक्ति बिजली के झटके से उछलकर ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर बंधे डीजे की धुन पर नाचते हुए श्रद्धालु कंछला घाट गंगाजल लेने जा रहे थे. इस दौरान हाई टेंशन तार डीजे से टकरा गया और ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट उतर आया जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया. फिलहाल, पुलिस ने हादसे में झुलसे हुए श्रद्धालुओ को बदायूं अस्पताल के लिए भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम करीब 9:30 बजे सभी श्रद्धालु टोली बनाकर कुंडरिया गांव से जल भरने के लिए ट्रॉली पर बंधे डीजे की धुन पर थिरकते हुए कछला गंगा घाट पर जल भरने के लिए जा रहे थे. श्रद्धालुओं की टोली गांव से निकल भी नहीं पाई थी तब-तक बीचों बीच सड़क के ऊपर से जा रहे 11000 हाई वोल्टेज का तार डीजे से टकरा गया. जिससे पूरी ट्रॉली में करंट उतर आया. ऐसे में ट्रैक्टर ट्राली में बैठे सभी श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए.
करंट लगने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस टीम ने राहत बचाव कर सभी झुलसे हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से बदायूं भेजा. कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story