भारत
नहीं सजेगा बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा ऐलान
jantaserishta.com
14 May 2023 10:12 PM IST

x
फाइल फोटो
सुबह प्रेस वार्ता कर सकते हैं.
पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा चल रहा. बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बिहार की राजधानी पटना में हैं. यहां हो रही कथा को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया है. भारी भीड़ और भीषण गर्मी में लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सोमवार को आयोजित होने वाले दिव्य दरबार को स्थगित कर दिया है. उन्होंने कहा है कि कथा पूरे पांच दिन चलेगी. मगर, भारी भीड़ के बीच किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए दिव्य दरबार को बंद करने का फैसला लिया गया है. फिर कभी बिहार आएंगे तो दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इस संबंध में सोमवार सुबह प्रेस वार्ता कर सकते हैं.
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री यहां 17 मई तक रुकेंगे. वो 15 मई को दिव्य दरबार लगाने वाले थे. इसे देखते हुए प्रशासन भी चौकस था. कथा के साथ ही दिव्य दरबार में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी. इसलिए जिला प्रशासन ने पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





