भारत
जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों से कहा- सरकार भोजन उपलब्ध कराने के लिए जोमैटो सेवा नहीं चला रही
jantaserishta.com
14 Oct 2022 8:44 AM IST

x
DEMO PIC
अधिकारी की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई लेकिन राज्य सरकार की ओर से अधिकारी के व्यवहार के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
अम्बेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| जिलाधिकारी ने यहां जिले में बाढ़ पीड़ितों से कहा कि सरकार हर किसी के लिए भोजन उपलब्ध कराने के लिए जोमैटो सेवा नहीं चला रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्र से आए राहत शिविर में ठहरे लोगों से कहा, "यहां रहने की व्यवस्था है। हम आपको क्लोरीन की गोलियां देंगे। अगर आप किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, डॉक्टर आएंगे और आपको यहां देखेंगे। बाढ़ राहत शिविर का यही उद्देश्य है।"
साथ ही उन्हें यह भी कहते हुए देखा जा सकता है कि अगर आप घर पर रह रहे हैं तो हम आपको खाना नहीं भेज सकते। सरकार जोमैटो सेवा नहीं चला रही है।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने लोगों से यह भी कहा कि, "500 मीटर या एक किलोमीटर के दायरे में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां शौचालय की सुविधा, पेयजल, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर और अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है।"
उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचने का अनुरोध किया। इसके अलावा वहां राहत किट भी बांटी जा रही हैं।
अधिकारी की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई लेकिन राज्य सरकार की ओर से अधिकारी के व्यवहार के बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





