भारत

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद

Shantanu Roy
21 Aug 2023 1:49 PM GMT
संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद
x
बड़ी खबर
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को बैरिया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की फरियाद सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। इस मौके पर कुल 85 शिकायतें आई, जिसमें से 14 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इसमें राजस्व, पुलिस, पंचायती राज, सिंचाई, खाद्य एवं रसद जैसे विभागों की शिकायतें थी। अधिकतर मामले राजस्व से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले जो आदमी ऐसे मामले में जोर जबरदस्ती कर हस्तक्षेप करें, उसके खिलाफ राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आम जन की समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर कर दिया जाए तो, इन्हें मुख्यालयों तक भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता को दोबारा ना आना पड़े। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए ०के० गौतम को निर्देश दिया के तहसील और थाना दिवस पर आने वाले दिव्यांगजन शिकायतकर्ताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बैरिया तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इसमें निम्न विभागों के अधिकारी शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीआईओएस, समाज कल्याण अधिकारी,जिला उपयुक्त उद्योग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ,बाढ़ खंड एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसपी एस० आनंद सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Tagsसंपूर्ण समाधान दिवसजिलाधिकारी सुनी फरियादसमाधान दिवसComplete solution dayDistrict Magistrate heard the complaintSolution dayउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story