भारत

15 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

jantaserishta.com
23 May 2026 1:41 PM IST
15 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
लापता था.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से लापता था। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दिनांक 22 मई को गोपाल के पिता ने थाना जेवर में अपने पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तत्काल किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम परिजनों के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर गोपाल की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रोही स्थित एक खाली पड़े मकान में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना जेवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके को घेरकर जांच शुरू की और फील्ड यूनिट तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान शव की पहचान लापता किशोर गोपाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गोपाल के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गांव में भी तनाव और शोक का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story