भारत
दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी
jantaserishta.com
20 Oct 2025 10:22 AM IST

x
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.
गयाजी: बिहार के गयाजी में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए। दोनों मृतकों की पहचान शहर के गेवाल बिगहा इलाके के रहने वाले यश और विशाल के रूप में हुई है।
शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, दोनों शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों को साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गयाजी सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच, परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उन्होंने हत्या की आशंका को लेकर कड़ा आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल, पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ तेज कर दी है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
शहर में इस दोहरे शव मिलने की घटना से दहशत और चिंता का माहौल है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यश और विशाल की मौत कैसे हुई? पुलिस के अनुसार, मामले का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा।
Tagsबिहारगयाजीदो युवकों के शव मिलने से हड़कंपBiharGayajistirred by the discovery of bodies of two youths
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





