भारत

गंदे प्रोफेसर को मिल रहा था महिला टीचर का साथ, छात्राओं को लाती और बनाती थी सेक्स वीडियो

Nil dhankar
20 March 2025 6:48 AM IST
गंदे प्रोफेसर को मिल रहा था महिला टीचर का साथ, छात्राओं को लाती और बनाती थी सेक्स वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। हाथरस में छात्राओं का यौन शोषण करने वाले प्रोफेसर रजनीश का एक शिक्षिका हर बुरे काम में साथ देती थी। शिक्षिका से प्रोफेसर की अच्छी दोस्ती है। इसलिए पुलिस प्रोफेसर के मोबाइल नंबर की सीडीआर के जरिए उन लोगों तक पहुंचेगी जो उसका सहयोग करते थे। प्रोफेसर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस की टीमें यूपी से राजस्‍थान तक लगातार उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। उम्मीद है कि जल्द ही वह पुलिस के हाथ लग जाये।

उधर, यौन शोषण के वीडियो लीक होने के बाद हाथरस में प्रोफेसर के खिलाफ लोग गुस्‍से में हैं। कल लोगों ने कॉलेज गेट पर प्रोफेसर का पुतला फूंककर अपने गुस्‍से का इजहार किया। उधर, घटना के बाद बहुत से अभिभावक अपनी बेटियों को कॉलेज भेजने में डर रहे हैं। शिक्षक भी अपने कॉलेज का नाम बताने से बच रहे हैं। प्रोफेसर की करतूत की जांच डीएम राहुल पांडेय द्वारा नामित समिति कर रही है। कमेटी ने मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को जांच समिति के चारों सदस्य महाविद्यालय पहुंचे, जहां शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए। वहीं जांच समिति ने कुछ छात्राओं से भी बंद कमरे में बातचीत की है। मंगलवार को फॉरेंसिक टीम ने भी महाविद्यालय पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे।

बागला महाविद्यालय के भूगोल विभाग में एचओडी आरोपी प्रोफेसर डॉ. राजनीश कुमार के अलावा चार अन्य शिक्षकों की तैनाती है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी प्रोफेसर जहां फरार चल रहा है तो वहीं अन्य शिक्षक भी अपने विभाग के कार्यालय में बैठने से हिचक रहे हैं। बुधवार दोपहर को भूगोल कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।

महाविद्यालय के प्रोफेसर की करतूत के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। महाविद्यालय को कोई अप्रिय घटना न हो जाये। इसे देखते हुए पिछले तीन दिन से महाविद्यालय परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस फोर्स महाविद्यालय परिसर की हर गतविधि पर नजर बनाए हुए है। बुधवार को भी पुलिस फोर्स पूरे दिन मुस्तैदी के साथ तैनात रही।


Next Story