भारत

PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट: काशी विश्वनाथ धाम में गिरा जर्जर भवन, हादसे में 6 घायल, 2 लोगों की मौत

jantaserishta.com
1 Jun 2021 8:49 AM IST
PM मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट: काशी विश्वनाथ धाम में गिरा जर्जर भवन, हादसे में 6 घायल, 2 लोगों की मौत
x

वाराणसी के निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पास मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. सुबह-सुबह काशी विश्वनाथ धाम में एक जर्जर भवन गिर गया है. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल बताए जा रहे हैं. इसी जर्जर भवन में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले मजदूर रहते थे.

हादसे की सूचना पाकर मौके पर वाराणसी जिला प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं. जर्जर भवन के मलबे को हटाने का काम जारी है. इसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद भी ली जा रही है. अभी तक मलबे से दो मजदूरों की लाशें मिली है. साथ ही 6 मजदूरों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story