भारत
रिश्तों की मर्यादा तार-तार, सगी फुफेरी बहन पर युवक का आया दिल, फिर...
jantaserishta.com
24 Aug 2024 4:42 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
घर के कमरे में मोबाइल फोन पर रील्स और वीडियो देखते.
कुशीनगर: भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां सगे रिश्ते में आने वाले एक प्रेमी युगल की जिद के कारण रिश्ता कलंकित हो गया। उनकी जिद और बालिग होने के कारण परिजनों ने भी उन्हें साथ रहने की स्वीकृति दे दी है। बिहार के एक गांव के रहने वाले युवक की बुआ की शादी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है।
करीबी रिश्ता होने के कारण युवक का अपनी बुआ के घर नियमित आना जाना था। इसी दौरान सगी फुफेरी बहन पर युवक का दिल आ गया। रिश्ते में भाई-बहन होने के बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। प्रेमी युगल घर के कमरे में मोबाइल फोन पर रील्स और वीडियो देखा करते थे। प्रेमी युगल के बीच भाई-बहन का रिश्ता होने कारण परिजनों को कोई शक संदेह नहीं होता था। प्रेमी युगल के बीच ज्यादा नजदीकी देख परिवारीजनों ने कभी टोका टोकी की भी तो दोनों ने रिश्तों की दुहाई देकर उनका मुंह बंद करा दिया।
मामला तब खुला ज़ब गुरुवार की सुबह युवती अपने घर से गायब हो गई। परिवारीजनों ने तमकुहीराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को बिहार से युवती को एक युवक के साथ सकुशल बरामद कर लिया। युवती के साथ पकड़ा गया युवक उसके सगे मामा का लड़का निकला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





