भारत

DGP पर गिरी गाज, अश्लील वीडियो सामने आने के बाद बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
20 Jan 2026 8:06 AM IST
DGP पर गिरी गाज, अश्लील वीडियो सामने आने के बाद बड़ा एक्शन
x
आपत्तिजनक हालत में दिखे.
नई दिल्ली: कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. रामचंद्र राव कर्नाटक में डीजीपी (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात थे.
कई वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें कथित रूप से रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया था. वीडियो सामने आते ही प्रशासन और राजनीति में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत राव को निलंबित करने का फैसला लिया.
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा, "मैं पूरी तरह हैरान हूं. ये वीडियो मनगढ़ंत हैं. मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है." उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसी का भी फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हो सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या ये वीडियो पुराने हो सकते हैं, तो 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव ने कहा कि अगर पुराने की बात करें तो करीब आठ साल पहले, जब वे बेलगावी में पोस्टेड थे लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है.
वीडियो वायरल होने के बाद राव ने कर्नाटक के गृह मंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई. सरकार ने संकेत दिए हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी.
विवाद को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा, "हम इस मामले की जांच कराएंगे. मुझे इसकी जानकारी आज सुबह मिली. वह चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. हम जांच करेंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे."
आईपीएस रामचंद्र राव वो ही अधिकारी हैं जिनकी बेटी और एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाटक के सबसे बड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तारी हुई थी. मार्च 2025 में जब वह दुबई की यात्रा से लौट रही थी तब उसे गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 14.8 किलो सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये बताई गई थी.
गिरफ्तारी के बाद जब एजेंसियों ने बेंगलुरु के लवेल रोड स्थित उनके आवास पर छापेमारी की, तो वहां से भी बड़ी मात्रा में संपत्ति मिली. अधिकारियों ने घर से करीब 2.06 करोड़ रुपये के सोने-जेवरात और 2.67 करोड़ रुपये नकद जब्त किए. मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब इसमें रान्या राव के सौतेले पिता और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव के कथित संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story