भारत
घर के बाहर खेल रही लड़की पर हैवान की पड़ी नजर, दुष्कर्म किया फिर उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
29 March 2024 8:21 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने मौके से एक ब्लेड और एक ईंट भी बरामद की.
नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके में घर के बाहर पांच साल की बच्ची खेल रही थी, उसी वक्त एक हैवान की नजर उस पर पड़ी और वो बच्ची को बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया. जहां उसने पहले बच्ची से दुष्कर्म किया फिर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी.
बता दें, दिल्ली पुलिस को 24 मार्च की रात 112 पर कॉल मिली थी कि बवाना इलाके से एक पांच साल की बच्ची गायब हो गई है. उस वक्त दिल्ली में जगह-जगह होलिका दहन किया जा रहा था. बवाना थाने की पुलिस और पीसीआर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, वहां पुलिस को पता लगा कि बच्ची हर दिन की तरह घर के बाहर खेल रही थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी.
बच्ची को तलाशने के लिए पुलिस की तरफ से कई टीम में बनाई गईं. परिवार और पुलिस की टीम रातभर बच्ची को तलाशती रही लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले.
एक फुटेज में बच्ची अनजान शख्स के साथ जाती हुई नजर आई. कुछ ही देर में अनजान शख्स की पहचान टोटन लोहार उर्फ खुड़ी के रूप में हुई. जब पुलिस ने टोटन के घर पर जाकर चेक किया तो उसके घर पर ताला लगा था. टोटन फरार हो चुका था. आसपड़ोस से पुलिस को पता चला कि वह पूर्वा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल भाग गया.
इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत पश्चिम बंगाल के लिए निकली. पुलिस की एक टीम पूर्वा एक्सप्रेस से पहले ही आसनसोल रेलवे स्टेशन पहुंच गई और पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार करने लगी. जैसे ही पूर्वा एक्सप्रेस आसनसोल पहुंची पुलिस ने ट्रेन की छानबीन की और आरोपी टोटन को पकड़ लिया.
आरोपी को पकड़कर दिल्ली लाया गया. फिर उसे वारदात वाली जगह पर ले जाया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मासूम बच्ची की बॉडी बरामद की. पुलिस ने मौके से एक ब्लेड और एक ईंट भी बरामद की. बाहरी उत्तरी दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की बात कबूल ली है. आरोपी के खिलाफ हत्या, रेप, पॉक्सो एक्ट, अपहरण और सबूत मिटाने की धारा में केस दर्ज किया है.
Tagsदिल्लीबवानादिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज़दुष्कर्महत्याDelhiBawanaDelhi NewsDelhi PoliceCrime NewsRapeMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





