भारत

नेपाल बाढ़ की तबाही भारत तक पहुंची, बहकर आ रहे शव

jantaserishta.com
29 Aug 2026 3:17 PM IST
नेपाल बाढ़ की तबाही भारत तक पहुंची, बहकर आ रहे शव
x
पढ़ें पूरी खबर.
महराजगंज: नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब भारत में भी दिखाई दे रहा है. नारायणी नदी में बाढ़ के पानी के साथ शव बहकर महराजगंज तक पहुंच रहे हैं. यहां अब तक चार शव मिले हैं, जिनमें तीन बच्चों के हैं. नदी में बहकर आए शवों, मलबे, लकड़ियों और सामान की ये तस्वीरें बाढ़ की तबाही का दर्दनाक मंजर दिखा रही हैं.
नारायणी नदी में सिर्फ पानी नहीं बह रहा. बाढ़ के साथ लकड़ियां, घरेलू सामान, सिलेंडर समेत कई चीजें भी भारत की तरफ आ रही हैं. इसी दौरान राहत-बचाव में लगे जवानों को नदी में कुछ संदिग्ध नजर आया. पास जाकर देखा गया तो वहां शव पड़े थे. बरामद चार शवों में तीन महिलाओं और एक पुरुष के होने की जानकारी दी गई है.
बाढ़ के बाद नदी के साथ बहकर आए सामान को निकालने के लिए कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. बचाव दल उन्हें बार-बार नदी से दूर रहने की चेतावनी दे रहा है. इसके बावजूद कई लोग लकड़ी और दूसरी चीजें निकालने के लिए पानी के करीब पहुंच जा रहे हैं.
उधर, नेपाल के नवलपरासी पूर्व जिले में शुक्रवार शाम तक नारायणी नदी के अलग-अलग हिस्सों से 158 शव बरामद किए जा चुके हैं. इनमें 109 शव पूरे शरीर के मिले हैं, जबकि 49 मामलों में शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद हुए हैं. बरामद शवों में 31 महिलाएं, 51 पुरुष, 8 बालक और 11 बालिकाएं शामिल हैं. बाकी बरामद हिस्सों की भी पहचान की कोशिश चल रही है.
फिलहाल नेपाल में बरामद शवों को अलग-अलग अस्पतालों तथा सुरक्षित जगहों पर रखा गया है. उनकी पहचान की कोशिश जारी है. नेपाल में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. नारायणी नदी का पानी उस तबाही के निशान भारत तक ला रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story