शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे की उठी मांग, कोर्ट ने स्वीकारी याचिका

मथुरा. श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मामले में अब सर्वे के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है. श्री कृष्ण विराजमान के वंशज होने का दावा करने वाले मनीष यादव ने मथुरा कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया है. सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में शाही ईदगाह के अंदर अधिवक्ता कमिश्नर नियुक्त कर वीडियोग्राफी सर्वे कराने की मांग की है. इस पर एक जुलाई को सुनवाई होगी. बता दें कि प्रार्थी मनीष यादव, महेन्द्र प्रताप सिंह और दिनेश शर्मा ने एक ही तरह की अलग-अलग याचिका लगाई थी. इनमें कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करके ईदगाह की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग की गई थी. कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही सभी वादियों को एक ही तारीख एक जुलाई दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





