भारत
दिल्ली सरकार जनसेवा को जनता के द्वार तक पहुंचाने में पूरी तरह सफल रही: सीएम गुप्ता
jantaserishta.com
20 Jun 2026 5:30 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (18 से 20 जून) जन कल्याण शिविरों के दूसरे दिन दिल्लीवासियों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न केंद्रों पर रिकॉर्ड 28,107 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का सीधा लाभ उठाया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और अपनी समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक प्रक्रियाओं में भाग लिया। शिविर के पहले दिन आधिकारिक जानकारी के अनुसार 15,866 लोग पहुंचे थे। दो दिनों को मिलाकर अब तक कुल 43,973 नागरिकों ने इन शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस भारी जनभागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जन कल्याण शिविरों को मिल रहा यह व्यापक समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली सरकार जनसेवा को जनता के द्वार तक पहुंचाने में पूरी तरह सफल रही है। जब लोगों को उनके घर के पास ही सभी विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मिल जाते हैं तो उनका समय और भागदौड़ दोनों बचती है। दूसरे दिन त्रिलोकपुरी केंद्र भी पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी शीर्ष पर रहा, जहां सबसे अधिक 1,349 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद गोकलपुर केंद्र पर 1,335 लोग पहुंचे। सावित्री नगर केंद्र पर भी जनभागीदारी का ग्राफ तेजी से बढ़ा और 1,253 नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। ईस्ट लोनी रोड केंद्र पर भी 1,246 नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अलावा नजफगढ़ स्टेडियम 1,121, विकासपुरी 1,051 और राजौरी गार्डन 1,130 केंद्रों पर भी नागरिकों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई।
शिविर में पहुंचे नागरिक मुख्य रूप से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्ध व विधवा पेंशन, नए जल कनेक्शन, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आवेदन करने पहुंच रहे हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर त्वरित प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
Tagsदिल्ली सरकारमुख्यमंत्री रेखा गुप्तारेखा गुप्ताDelhi GovernmentChief Minister Rekha GuptaRekha Gupta
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





