भारत

सरकारी शिक्षक की करतूत उजागर, शराब के नशे में करने लगा अनाप शनाप बातें, फिर...

jantaserishta.com
11 Feb 2022 3:16 PM IST
सरकारी शिक्षक की करतूत उजागर, शराब के नशे में करने लगा अनाप शनाप बातें, फिर...
x
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

करौली: राजस्थान के करौली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां पर एक सरकारी टीचर शराब के मोटरसाइकिल से गिर गया. मौके पर मौजूद स्कूल के बच्चों ने इसका वीडियो बना लिया. ग्रामीणों का कहना है कि यह टीचर हमेशा ही शराब पीकर स्कूल जाता है. जब शराबी शिक्षक से पूछा गया कि बच्चों को क्या पढ़ाते हो इस पर वो बच्चों को कुएं में गिरने की सलाह देने लगा.

इसके बाद गांव वालों ने उससे पूछा ऐसा करने से तुम्हारी नौकरी चली जाएगी इस पर वो गाली देकर बोला कि मेरी नौकरी छीनने वाला कोई नहीं है. वायरल वीडियो को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहराकर के तृतीय श्रेणी अध्यापक कालूराम मीणा को निलंबित कर दिया है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण टीचर से पूछ रहे हैं कि आपकी ड्यूटी कहां हैं और आप शराब पीकर स्कूल में बच्चों को क्या पढ़ाते हो इस पर शराबी शिक्षक कालूराम मीणा ने कहां 'मैं शराब पीता हूं सरकारी स्कूल में शिक्षक हूं' बच्चों को पढ़ाने की बात पूछने पर शिक्षक बोला सब कुआं में जा गिरो.
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक रोज स्कूल में शराब पीकर आता है. इस दौरान कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना लिया जो अब क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से शिक्षा विभाग को भी शर्मसार होना पड़ा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story