भारत
बच्ची का नाम ट्रेन के नाम पर रखने का फैसला, बेहद खास है वजह
jantaserishta.com
24 March 2024 9:16 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दो महिलाओं ने महिला यात्री की मदद की, जबकि एक पुरुष यात्री ने बच्ची के जन्म के बारे में आरपीएफ को सचेत किया.
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 24 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उत्साहित परिवार के सदस्यों ने नवजात का नाम ट्रेन के नाम पर रखा दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) निरीक्षक मंजू महोबे ने कहा कि महिला अपने पति के साथ महाराष्ट्र के नासिक से मध्य प्रदेश के सतना तक यात्रा कर रही थी, तभी उसे भोपाल और विदिशा के बीच प्रसव पीड़ा हुई। अधिकारी ने कहा कि उसी कोच में यात्रा कर रही दो महिलाओं ने महिला यात्री की मदद की, जबकि एक पुरुष यात्री ने बच्ची के जन्म के बारे में आरपीएफ को सचेत किया।
आरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन के विदिशा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद नवजात और मां को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, मां और बच्ची दोनों ठीक हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार वालों ने एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर उसका नाम 'कामायनी' रखा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





