मृतक महिला को लगा कोरोना वैक्सीन, सर्टिफिकेट भी जारी, जाने क्या है पूरा माजरा

रीवा: रीवा के त्योंथर तहसील क्षेत्र अंतर्गत चाकघाट के बघेड़ी गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कोरोना से संक्रमित मृतक महिला को कोरोना वैक्सीनेशन के टीके लगाए गए हैं. जिसके बाद स्वास्थ अमले में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है. बताया रहा है कि कोरोना से संक्रमण के बाद अप्रैल माह में महिला की मौत हो गई थी परंतु महिला की मौत के बावजूद सितंबर महीने में उसे कोरोना वैक्सीन लगा दी और वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





