भारत

बच्चे का सिर कटा शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
20 Jan 2026 4:02 PM IST
बच्चे का सिर कटा शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
x
कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद किया है। बच्चे का शव बरामद होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। शव को देखने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि तेज धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पटना के नदी इलाके के कच्ची दरगाह के पास बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। शव को लेकर पुलिस सभी से जांच-पड़ताल कर रही है। पटना (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि कच्ची दरगाह व्यस्तम इलाका है। यहां पर दो से तीन महीने के बच्चे का शव बरामद किया गया है। धड़ से सिर अलग किया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस मामले को लेकर नदी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई है। प्रयास है कि हाल में गायब हुए बच्चों के अभिभावकों को भी इसकी सूचना दी जा रही है कि वे शव को देख लें।
उन्होंने बताया कि फतुहा अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक -एक के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, इलाके के लोग नरबलि की आशंका से सहमे हुए हैं। जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है, पुलिस उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story