भारत
नवविवाहिता की मौत, शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया? मचा बवाल
jantaserishta.com
23 Nov 2022 5:01 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पीड़िता के मायके पक्ष ने बरनाला सदर थाने का घेराव कर ससुराल पक्ष को मौत के लिए दोषी ठहराया है.
बरनाला: पंजाब (Punjab) के बरनाला (Barnala) में नवविवाहिता की मौत से हंगामा मचा हुआ है. पीड़िता के मायके पक्ष ने बरनाला सदर थाने का घेराव कर ससुराल पक्ष को मौत के लिए दोषी ठहराया है. पीड़ित परिवार के कहना है कि बेटी की हत्या ससुराल के लोगों ने ही की है.
मारने के बाद बेटी के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और अब इसे आत्महत्या का केस बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, बरनाला के बरनाला के गांव हंडिआया में 26 साल की अमनदीप कौर की ससुराल थी. करीब दो सप्ताह पहले उसकी लाश ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी. ससुराल के लोगों का कहना है कि अमनदीप ने आत्महत्या की है.
मगर, अमनदीप के मायकेवालों ने ससुरालपक्ष को अमनदीप की हत्यारा बताया है. उन पर दहेज के लिए बेटी की जान लेने के आरोप लगाए हैं. दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी बरनाला सदर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था.
इसके विरोध में मृतका अमनदीप के मायकेवालों, किसान जत्थे बंदियों और राजनीतिक नेताओं ने पुलिस के खिलाफ खिलाफ रोष जताते बरनाला सदर थाने के घेराव किया.
विरोध करने वालों की कहना है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है. दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई. हमारी मांग है कि जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, सभी को रिमांड पर लिया जाए.
मामले पर डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह बैंस का कहना है कि मृतका के परिवार वालों के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर धारा 306 और धारा 120 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. मामले की जांच जारी है, जो भी दोषी होगा उसे सजा दिलाई जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





