पिता की हुई मौत, बेटे की बारात जाने की चल रही थीं तैयारियां, लड़की वालों ने कहा...पढ़े मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

कोरोना संकट के बीच रोजाना अलग-अलग किस्से सुनने को मिल रहे हैं। कहीं बिना बारातियों के दूल्हा अपनी दुल्हन लेने पहुंच रहा है तो कहीं लड़के और लड़की पक्ष के लोग ज्यादा बारातियों को लाने की जिद कर रहे हैं। इसी बीच यूपी के बरेली से मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना भी सामने आई हैं। यहां एक घर में बेटे की बारात जाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां बारात जाने से पहले कोहराम मच गया। एक ओर बारात जाने की तैयारी थी, दूसरी ओर बाथरूम में अचानक गिरे रिटायर्ड दरोगा पिता की मौत हो गई। दुःखद सूचना से पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई। लड़की पक्ष वालों के भी फ़ोन घनघनाने लगे। लड़की वाले बोले, चार लोग आकर लड़की विदा करा ले जाओ। लड़का नाराज हो गया और शादी कैंसिल करने पर अड़ गया। लकड़ी पक्ष से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने गली पर बल्लियां लगा दीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





