भारत

करंट से कर्मचारी की मौत, लगा रहा था तिरंगा झंडा, पुलिस के बड़े अफसर पहुंचे

jantaserishta.com
14 Aug 2022 2:52 PM IST
करंट से कर्मचारी की मौत, लगा रहा था तिरंगा झंडा, पुलिस के बड़े अफसर पहुंचे
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हरिद्वार: स्वतंत्रतता दिवस के लिए हाईवे पर बिजली के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' लगा रहा पालिका का आउटसोर्स कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे, पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नगर पालिका में मोहल्ला किला निवासी वसीम (36) पुत्र सलीम लाइन मैन के का कार्य करता था। हाईवे पर पथ प्रकाश के लिए लगाए गए बिजली के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने हंगामा कर परिवार के भरण पोषण के लिए मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. हाजी शमशाद, सीओ पंकज गैरोला, प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ पंकज गैरोला का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। ईओ मोहम्मद कामिल का कहना है कि परिजनों की मांग को पालिका ने मान लिया है। सरकारी नौकरी के लिए पालिका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगी। इसके अलावा आउटसोर्स के माध्यम से परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story