
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और साजिया की बॉडी को रिकवर किया.
पटना: पटना में एक रंगकर्मी की मौत का मामला सामने आया है. सामाजिक मुद्दों से सरोकार रखने वाली रंगकर्मी साज़िया राहत की मौत हो गई है. साजिया के निधन से हर कोई दंग है. जानकारी के मुताबिक साजिया राहत की बॉडी 7 दिन तक फ़्लैट में पड़ी रही. जब आसपास के लोगों को दुर्गंध आई, तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया. जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और साजिया की बॉडी को रिकवर किया.
साज़िया अपने पति सफदर इमाम कादरी से अलग रह रही थीं. उनका एक बेटा और एक बेटी भी है. दोनों बच्चे दिल्ली में रहते हैं. बेटा रणजी मैच खेलता है. साजिया की मौत के बाद उनके सहकर्मी गहरे शोक में डूब गए हैं. बताया जा रहा है कि साजिया राहत की मौत हार्ट अटैक से हुई है. साजिया को जानने वाले लोगों का कहना है कि साजिया की मौत इस हाल में होगी, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था.
साजिया को जानने वाले कहते हैं कि सामाजिक मूल्यों को लेकर जब भी पटना में कोई धरना या प्रदर्शन होता था तो साजिया उसमें जरूर शामिल होती थीं, साजिया राहत सोशल स्तर पर काफी एक्टिव थीं. वह हर सामाजिक गतिविधि में शामिल होती थीं.
जानकारी के मुताबिक साजिया कविताएं भी लिखती थीं. पति से अलग होने के बाद उन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. तब दोस्तो ने उन्हें काफी मदद की थी. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें पति से हक़ मिला तो उनकी आर्थिक परेशानी तो दूर हो गई लेकिन जिंदगी में अकेलापन था. बाद के दिनों में उनका अपने दोस्तों से भी संपर्क टूट गया था.
साजिया की सहयोगी निवेदिता झा ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता भी की थी, लेकिन साजिया मन से रंगकर्मी थीं. उन्होंने यूनिसेफ के लिए भी काम किया था. अकेलेपन की त्रासदी ने उनकी जान ले ली. उन्होंने कहा कि साज़िया हमेशा से ऐसी नहीं थी, वो हर गतिविधियों से जुड़ी रही थीं. अकेलेपन में कविताएं ही उनका सहारा थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





