भारत

मां-बेटी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तेज बारिश के कारण...

jantaserishta.com
3 Aug 2025 4:59 PM IST
मां-बेटी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तेज बारिश के कारण...
x
मचा कोहराम.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तेज बारिश ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. मंझनपुर तहसील के बहादुरपुर गांव में रविवार की सुबह एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे परिवार की तीन महिलाएं मलबे में दब गईं. इस दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय प्रेमा देवी और उनकी 19 वर्षीय बेटी साधना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय दूसरी बेटी आराधना गंभीर रूप से घायल हो गई है.
घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे. तेज बारिश के बीच अचानक मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मलबे से तीनों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया.
मगर, यहां डॉक्टरों ने प्रेमा देवी और साधना को मृत घोषित कर दिया, जबकि आराधना का इलाज जारी है. एडिशनल एसपी राजेश सिंह और मंझनपुर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है. गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन बेसुध हैं.
एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुर गांव में एक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें तीन लोग दब गए. पुलिस बल तुरंत वहां पहुंचा और बचाव अभियान चलाया गया. इसमें एक महिला और दो बच्चियां दब गईं. उन्हें निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां महिला और एक बच्ची की मौत हो गई. घायल बच्ची का इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story