भारत

जल बोर्ड ऑफिस में 8 कौओं की मौत से मचा हड़कंप, दहशत में लोग

jantaserishta.com
9 Jan 2022 1:04 PM IST
जल बोर्ड ऑफिस में 8 कौओं की मौत से मचा हड़कंप, दहशत में लोग
x
जानें पूरा मामला।

पटना: पटना के जल बोर्ड कैंपस में शनिवार की दोपहर अचानक सात से आठ कौओं की मौत हो गई। जिससे जल बोर्ड कर्मियों में दहशत का माहौल है। बोर्ड कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के अनुसार बोर्ड परिसर की सफाई के दौरान देखा गया कि काफी संख्या में कौए जमीन पर मरकर गिरे थे। ठंड में इस तरह की घटनाएं होती है।

पिछले साल एक से दो कौए की मौत हुई थी, लेकिन इसबार ज्यादा हुई है। इससे कर्मियों में भय बना हुआ है। नगर विकास जलापूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि पिछले साल भी ठंड में दो कौए मृत पाए गए थे। इस साल ज्यादा की मौत हुई है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा। इधर पटना डीएफओ रुचि सिंह ने बताया कि कहीं से किसी पक्षियों के मरने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story