भारत

लड़कों का मौत को दावत देने वाला कार स्टंट, आपने देखा?

jantaserishta.com
8 May 2023 8:45 PM IST
लड़कों का मौत को दावत देने वाला कार स्टंट, आपने देखा?
x
5500 रुपये का चालान काटा और चार लड़कों को गिरफ्तार किया.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से 44 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें कार सवार कुछ लड़के स्टंट कर रहे हैं. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए 5500 रुपये का चालान काटा और चार लड़कों को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सख्ती से निपटा जाएगा.
यह वायरल वीडियो गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर एक्सटेंशन की सड़क का है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार की स्पीड भी काफी तेज है. लड़के चलती कार के दरवाजे पर लटक कर मस्ती कर रहे हैं. रास्ते में चल रहे लोगों ने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. एक छोटी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है.
इस मामले पर नंदग्राम के एसपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि स्टंट कर रहे चार युवकों को गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है. 8 मई को पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया था. जिसे देखकर यह पता चला कि कार में बैठकर कुछ लड़के स्टंटबाजी कर रहे थे. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story