भारत

रेलवे ट्रैक पर दिखी लाश, फिर जो हुआ...हैरान रह गए लोग

jantaserishta.com
17 Oct 2022 5:22 PM IST
रेलवे ट्रैक पर दिखी लाश, फिर जो हुआ...हैरान रह गए लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रेलवे ट्रैक पर एक लाश घंटों तक पड़ी रही और उस पर कई ट्रेन गुजर गईं. मगर, किसी भी ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी सूचना नहीं दी. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन की नींद खुली. इसके बाद पहुंची टीम ने लाश को कब्जे में लिया.
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवाला गांव के पास ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत हो गई थी. उसकी डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर पड़ी रही.
घंटों तक उस रूट पर ट्रेनें आती और जाती रहीं, लेकिन किसी भी ट्रेन के ड्राइवर ने इसके बारे में कंट्रोल रूम या आने वाले स्टेशन को सूचित नहीं किया. यही नहीं, वहां से गुजरने वाले लोगों ने भी पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं दी.
इसी बीच किसी ने लाश के ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल होने लगा. इसके काफी देर बाद रेलवे के अधिकारियों को वायरल वीडियो के जरिये मामले की जानकारी मिली.
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की. मृतक शर्ट और लुंगी पहने हुए था. इसके अलावा उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story