भारत

पति को मारकर बाथरूम में लटकाया शव, बेटी ने की चौंकाने वाला खुलासा

Admin2
19 July 2021 6:33 AM GMT
पति को मारकर बाथरूम में लटकाया शव, बेटी ने की चौंकाने वाला खुलासा
x

फाइल फोटो 

महिला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को शराबी पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए, महिला ने उसके शव को बाथरूम की छत से लटका दिया। घटना 12 जुलाई की है, जब राधिका नाम की महिलाा को उसके शराबी पति दीपक सोनार (36) ने पीटा था। जांच के अनुसार, जब उसने उसे रात को पति को खाना दिया तो उसने प्लेट भी फेंक दी। इसके बाद महिला ने बल्ला उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने गुस्से में आकर पति को बल्ले से बुरी तरह मारा और कपड़े के टुकड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि महिला हत्या के बाद उसके शव को बाथरूम में ले गई और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए वहां लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके शव को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए के दौरान उसकी बेटी ने परिवार के सदस्यों को बताया कि उसकी मां ने ही उसके पिता को मार डाला है। बेटी में परिवार के सामने अपनी मां की सारी पोल खोल दी। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और महिला को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि हाल ही में मुंबई के दहिसर पूर्व के खान कंपाउंड में हत्या का एक दिल दहना देने वाला मामला समाने आया था। यहां पुलिस ने 6 साल की मासूम बच्ची की निशानदेही पर एक मर्डर केस का खुलासा किया थी। मासूम बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों के सामने मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को हत्या के 11 दिन बाद मासूम बच्ची ने दी। बच्ची से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Next Story