भारत

जंगल में मिला शव, यह कहकर घर से बाहर गया था मृतक

jantaserishta.com
24 May 2022 7:58 AM IST
जंगल में मिला शव, यह कहकर घर से बाहर गया था मृतक
x

DEMO PIC

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगराम थाना इलाके से लापता युवक का शव पांच दिन बाद जंगल में पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान अखिलेश के रूप में हुई जो कि 18 मई को मामा के घर जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन वह मंजिल पर नहीं पहुंचा और अब उसका शव जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला.

मामला तोमरिया इलाके का है. मृतक की भाभी ने बताया कि उनका देवर अखिलेश 18 मई से लापता था. परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे. तभी 23 मई को उनके घर फोन आया कि अखिलेश का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है. भाभी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने देवर की गुमशुदगी की शिकायत नगराम थाने में दर्ज करवाई थी. लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की. अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो वह बच सकता था.
मृतक की बहन की मानें तो उसके भाई की पिछले कई दिनों से कोई रेकी कर रहा था ताकि उसे जान से मार दिया जाए और यह बात खुद मृतक अखिलेश ने उसे बताई थी.
हालांकि, इस मामले में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, विजय राज सिंह का कहना है कि अखिलेश जब मामा के घर गया था, तो वह रास्ता भटक गया था. जिसकी रिपोर्ट उसके बड़े भाई ने नगराम थाने में दर्ज करवाई थी. पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही थी. तभी उन्हें सूचना मिली कि किसी युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ है.
पुलिस जब मौके पर पहुंची को शव की शिनाख्त की गई. तब पता चला कि यह अखिलेश का शव है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है. एसीपी ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story